Corona के कारण रेलवे ने गंवाए 2903 कर्मचारी, सरकार ने राज्‍यसभा में दिया जवाब

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की वजह से रेलवे के 2903 कर्मचारियों की जान जा चुकी है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड के कारण जान गंवाने वाले रेलकर्मियों के 2,782 मामलों में मृतक के परिजन को उन्हें दी जाने वाली बकाया राशि का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा भारतीय रेलवे की नीति के अनुसार, सेवा के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाती है। कोविड-19 महामारी की वजह से जान गंवाने रेलकर्मियों के परिवार के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी की योजना के दायरे में रखा गया है।

65 Views