गुजरात में स्पर्म देने के एक दिन बाद कोरोना मरीज की मौत, पत्नी ने अदालत में दायर की थी याचिका

अहमदाबाद। गुजरात में वडोदरा के एक निजी अस्पताल ने 1 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित जिस व्यक्ति के स्पर्म एकत्रित किए थे, उसकी मौत हो गई। अस्पताल ने व्यक्ति की पत्नी द्वारा दायर याचिका पर गुजरात उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कोविड-19 मरीज के स्पर्म एकत्रित किए थे। इस व्यक्ति की पत्नी के वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

44 Views