Vaccination नहीं तो बार और रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं…

एथेंस। कोविड रोधी टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जूझ रहे यूरोपीय राष्ट्र अब प्रोत्साहन और दंड की नीति अपना रहे हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा टीके लगवाकर अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप से बढ़ते मामलों पर लगाम कसी जा सके।

यूनान शुक्रवार को नई पाबंदी लगाने वाला नवीनतम देश बना, जहां रेस्तरां, कैफे, बार और सिनेमाघरों में प्रवेश के लिए टीकाकरण प्रमाण-पत्र या हाल में कोविड-19 से उबरने का साक्ष्य दिखाना जरूरी होगा। कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ बच्चे इन जगहों पर जा सकेंगे।

 

एथेंस में लोकप्रिय ग्रीक टेवर्ना के मालिक स्प्रियोस बैराक्तारिस ने कहा कि फिलहाल यह गर्मियों का मध्य है और लोग बाहर, पेड़ों के नीचे रहना ज्यादा पसंद करते हैं बजाय चारदीवारी के अंदर बैठने के।

 

इसके बाद भी वह सरकारी निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और सिर्फ उन्हीं लोगों को अंदर बैठने की इजाजत दी जा रही है जो टीकाकरण या हाल में कोविड से उबरने का प्रमाण-पत्र दिखा रहे हैं।

42 Views