पुलवामा में मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 3 आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने कहा, ‘मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान लश्कर के आतंकवादी एजाज़ उर्फ अबू हुरैरा के तौर पर हुई है।” मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है।
67 Views

