मध्यप्रदेश टोटल अनलॉक! बाजार रात 10 बजे तक और रेस्टोरेंट फुल कैपेसिटी के साथ खुलेंगे, शादी में 100 लोगों को परमिशन
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण काबू में आने के बाद अब प्रदेश लगभग टोटल अनलॉक हो गया है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, प्रदेश में अब बाजार रात 10 बजे तक और मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। वहीं शादी-विवाह में अधिकतम 100 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में 50 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट अब शत-प्रतिशत क्षमता से संचालित किए जा सकेंगे।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब लगभग नियंत्रण में है। कन्फर्म केस मात्र 18 और एक्टिव केस केवल 296 हैं। प्रदेश के 44 जिलों में कोरोना का कोई प्रकरण नहीं है। केवल 8 जिलों में एक-दो प्रकरण शेष हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और इंदौर पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
107 Views

