चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ 12 सितंबर को

चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) अब एक अगस्त की बजाय 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को यह घोषणा की। प्रधान ने ट्वीट कर बताया कि आवेदन प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट के जरिये शुरू होगी। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिये परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवेश और निकास के लिये अलग-अलग समय होगा। जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है।

47 Views