मोदी ने जताई कृषि में पोस्ट हार्वेस्ट रिवॉल्यूशन की आवश्यकता, रिकॉर्ड उत्पादन पर की किसानों की सराहना
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में बढ़ते उत्पादन का हवाला देते हुए सोमवार को फसलों की कटाई के बाद क्रांति (पोस्ट हार्वेस्ट रिवॉल्यूशन) की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से उभरी अप्रत्याशित चुनौतियों के बावजूद मेहनती किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया।
52 Views

