उत्तर प्रदेश में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश में रेडअलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश से सटे राज्य उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में आतंकी घटना की साजिश के खुलासे के चलते मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी करने के निर्देश डीजीपी विवेक जौहरी को दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश में सिमी और अलकायदा सहित आतंकी संगठनों से जुड़े संदेही लोगों की पहचान और निगरानी करने को भी कहा है।

 

 

104 Views