अमेरिका ने चीनी कंपनियों को काली सूची में डाला, चीन ने कहा- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
बीजिंग। चीन ने रविवार को कहा कि वह उइगुर समुदाय और अन्य मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार में कथित भूमिका को लेकर चीनी कंपनियों को काली सूची में डालने की अमेरिका की कार्रवाई का जवाब देने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम चीनी उद्यमों का अनुचित दमन और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एवं व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
42 Views

