केजरीवाल का सवाल, क्या उत्तराखंड के लोगों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए?
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तराखंड के भाजपा सरकार पर महंगी बिजली को लेकर निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या उत्तराखंड के लोगों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए।केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों? दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से खरीदता है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं।’
53 Views

