दुनिया की सबसे छोटी गाय’ ने मचाया तहलका, लॉकडाउन के बीच सेल्फी लेने पहुंचे हजारों लोग
आपने दुनिया में कई छोटे और बड़े कद के लोगों के रिकॉर्ड के बारे पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी बौनी गाय के बारे में सुना है। जी हां, बौनी गाय… दरअसल, बांग्लादेश में एक 20 इंच की गाय देखी गई है, जिसका नाम रानी रखा गया है।
दावा किया जा रहा है कि रानी दुनिया की सबसे छोटी गाय है। हालांकि, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत के पास है। भारत के केरल में माणिक्यम नाम की एक गाय है, जिसकी साल 2014 में लंबाई 24 इंच मापी गई थी।
58 Views

