यूपी, छत्तीसगढ़ व नगालैंड में भी पेट्रोल का शतक, 35 पैसे और बढ़े दाम, डीजल भी 26 पैसे महंगा

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा में भी कुछ जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गए हैं। वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 26 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं।

 

 

 

41 Views