CoronaVirus India Update: भारत में मौत के आंकड़ों ने फिर डराया, 24 घंटों में 1,200 से ज्यादा मृत
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,07,95,716 हुई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 4,55,033 हुई। 24 घंटों में 1200 से ज्यादा लोग मारे गए। इससे पहले एक दिन में 911 लोगों की जान कई थी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 1,206 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,07,145 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है।
उसने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 19,55,225 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 42,90,41,970 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत है। लगातार 19वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.34 प्रतिशत रह गयी है।

