महंगाई की मार, पहली बार दिल्ली में पेट्रोल 100 के पार, 64 दिन में 8.41 रुपए बढ़े दाम

नई दिल्ली। मुंबई और चेन्नई के बाद बुधवार को दिल्ली और कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 39 पैसे और डीजल की 23 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाई।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर 100.21 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय राजधानी में अनब्रांडेड पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से महंगा हुआ है। इसी प्रकार डीजल की कीमत 17 पैसे बढ़कर 89.53 रुपए प्रति लीटर हो गई।

 

44 Views