Paytm आईपीओ के जरिए जुटा सकती है 16600 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम प्रारंभिक शेयर बिक्री के जरिए 16,600 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी ले सकती है। इससे कंपनी का पूंजी मूल्यांकन 1.78 लाख करोड़ रुपए तक हो सकता है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। पेटीएम की असाधारण आम बैठक 12 जुलाई को होनी है। इस बैठक में कंपनी नई इक्विटी जारी कर 12,000 करोड़ रुपए तक जुटाने की मंजूरी ले सकती है।
46 Views

