मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए मुलायम सिंह यादव, बेचैनी की शिकायत
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव को बेचैनी महसूस होने पर उन्हें दोपहर करीब एक बजे अस्पताल लाया गया और उसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया।
इससे पहले भी कई बार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ चुकी है। पिछले साल अगस्त 2020 में पेट दर्द की शिकायत के चलते वह मेदांता अस्पताल में ही भर्ती हुए थे और जांच के बाद उनके यूरिनल इन्फेक्शन मिला था।
1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार वह रक्षा मंत्री के पद पर भी देश की सेवा कर चुके हैं। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव भी 2012 में राज्य के मुख्यमंत्री रहे। मगर इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा के भीतर कलेश शुरु हो गए थे।
मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह से पद को लेकर काफी मामला गर्माया, जिसका असर 2017 के विधानसभा के चुनाव पर साफ देखने को मिला। जब समाजवादी पार्टी को हार मिली। मौजूदा समय में मुलायम सिंह सपा के संरक्षक और मैनपुरी सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।
