Domestic Airlines ने एविएशन मिनिस्ट्री से की ये सिफारिश, पैसेंजर्स को होगा फायदा

नई दिल्ली: देश की घरेलू एयरलाइंस कंपनियों ने एविएशन मंत्रालय (Aviation Ministry) से सिफारिश की है कि वो कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट (Corona Vaccine Certificate) को हवाई यात्रा करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शामिल करें. इस सिफारिश में कहा गया है कि अगर कोई पैसेंजर कोरोना वैक्सीन की दोनों या सिर्फ फिर एक डोज ले चुका हो और उसके आरोग्य सेतु एप (Aarogya Setu App) में  वो सेफ कैटेगिरी में हो तो उसे हवाई यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए.

फिलहाल ये है व्यवस्था

फिलहाल अलग अलग राज्यों में हवाई सफर के लिए पैसेंजर्स की कोरोना जांच (Covid-19) से संबंधित RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट मांगी जाती है. ये नियम सभी राज्यों में एक समान नहीं है. वहीं एयरलाइंस की तरफ से कहा है कि कई मामलों में जहां इमरजेंसी में ट्रैवल करना पड़ता है या अगर किसी वजह से RT-PCR रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही हो तो ऐसे में कोविड वैक्सीन की वैकल्पिक व्यवस्था काफी मददगार साबित होगी.

मुश्किलों के दौर से गुजर रहीं कुछ घरेलू एयरलाइंस के मुताबिक इस फैसले से जहां मुसाफिरों में हवाई सफर को लेकर भरोसा जागेगा वहीं लोग टीका लगवाने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे.

52 Views