मध्य प्रदेश में चल रहा टीकाकरण का फर्जीवाड़ा, 13 साल के बच्चे और मृतक को भी लगा डाली पेपर पर वैक्सीन

मध्य प्रदेश सरकार ने 21 जून को सबसे ज्यादा टीका लगाकर देश में एक दिन में सर्वाधिक टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत है कि बिना वैक्सीन लगवाए उनके नंबर पर मैसेज आ रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब मृतकों को और मात्र 13 साल की उम्र के बच्चे को भी फर्जीवाडे का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के वैक्सीनेशन महाअभियान में बनाए रिकॉर्ड पर सवाल उठ रहे हैं।

भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे टीकाकरण में हो रही धांधली साफ नजर आ रही है। दरअसल, भोपाल में एक 13 साल के बच्चे का भी वैक्सीनेशन हुआ है। जी हां, सिर्फ 13 साल… बच्चे के पिता के मोबाइल पर इसका एक मैसेज भी आया।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि, यहां जिस 13 साल के बच्चे को 56 साल का बताकर टीका लगाया जा रहा है, वह अभी वैक्सीनेशन के क्राइटेरिया को पूरा ही नहीं करता है क्योंकि अभी वैक्सीन सिर्फ 18 साल से ऊपर वालों के लिए ही है। मगर धांधलेबाजी में तो सब जायज है ना।

41 Views