राहुल ने वित्तमंत्री के घोषित पैकेज को बताया एक और ढकोसला

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 1.1 लाख करोड़ रुपए की ऋण गारंटी योजना समेत कई कदमों की घोषणा किए जाने को एक और ढकोसला करार देते हुए मंगलवार को कहा कि इस आर्थिक पैकेज से कोई परिवार अपने रहने, खाने, दवा और बच्चे की स्कूल की फीस का खर्च वहन नहीं कर सकता। उन्होंने ट्वीट किया कि वित्तमंत्री के आर्थिक पैकेज से कोई परिवार अपने रहने-खाने-दवा-बच्चे की स्कूल फीस का खर्च वहन नहीं कर सकता। पैकेज नहीं, एक और ढकोसला

73 Views