बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से खुलेंगे कॉलेज,जुलाई में ओपन बुक से UG-PG के एग्जाम
मध्यप्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज एक सिंतबर से 50 फीसदी स्टूडेंटस के साथ खोल दिए जाएंगे। कॉलेजों को खोलने को लेकर मंत्री समूह की बैठक में यह बड़ा फैसला किया गया। बैठक में तय किया गया कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज में नया सत्र एक सितंबर से शुरु होगा और जिला आपदा प्रबंधन समिति के परामर्श पर महाविद्यालय वार समय सारिणी अनुसार विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। वहीं प्रयोगशालाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। वही स्टूडेंट के रहने के लिए हॉस्टल और लाइब्रेरी भी चरणबद्ध रूप से शुरु किए जाएंगे।
37 Views

