Ravi Shastri और Virat Kohli नहीं, Rahul Dravid और इस खिलाड़ी को सौंपी जाए कमान! फैंस ने तेज की मांग

नई दिल्ली: जहां एक तरफ विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार हैं वहीं शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में एक दूसरी सीमित ओवर टीम श्रीलंका में कमाल दिखाने को तैयार है. इस टीम के कोच दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) होंगे.

धवन के साथ द्रविड़ को देख फैंस खुश

टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की एक फोटो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस जोड़ी को देख भारतीय फैंस काफी खुश नजर आए हैं. फैंस के रिएक्शन को देख ऐसे लग रहा है मानो सभी को काफी लंबे समय से इसी पल का इंतजार था.

द्रविड़ को कोच बनाने की उठी मांग

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को पहली बार टीम इंडिया का कोच बनते देख फैंस ने उन्हीं को मुख्य कोच बनाने की मांग कर दी है. फैंस का कहना है कि रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की जगह द्रविड़ को ही टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया जाना चाहिए. वहीं फैंस ने विराट कोहली को भी कप्तानी पद से हटाने की बात कही है.

WTC फाइनल की हार से नाराज हैं फैंस

टीम इंडिया को जब से विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में न्यूजीलैंड के हाथों WTC फाइनल में हार मिली है तभी से भारतीय फैंस काफी ज्यादा नाराज हैं. फैंस रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और विराट की जोड़ी को कोच और कप्तानी से हटाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं.

 

43 Views