जयपुर निगम ग्रेटर मेयर शील धाभाई पर हमले का प्रयास! लोहे की रॉड लेकर पहुंचे थे युवक
aipur: नगर निगम ग्रेटर जयपुर (Municipal Corporation Greater Jaipur) की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई (Sheel Dhabhai) के निवास पर हमला करने पहुंचे 3 युवकों में से एक युवक को उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर ने पकड़ लिया.
युवक के साथ आए दो अन्य युवक वहां से फरार हो गए, जबकि उनकी बिना नंबर वाली मोटर साइकिल वहीं रह गई. वहीं पकड़े गए युवक के पास से एक लोहे की रोड भी बरामद की है. घटना की सूचना मिलते ही करणी विहार थाना पुलिस (Karni Vihar Thana Police) मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है कि वह किस इरादे से और किसके कहने पर यहां पहुंचा है?
33 Views

