पंजाब ने कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेटों से हटाई प्रधानमंत्री की तस्वीर, तीसरा राज्य बना
सार
कई नेताओं ने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो लगाने पर एतराज जताया था। इससे पहले झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकार भी ये कदम उठा चुकी है।
विस्तार
पंजाब सरकार ने कोविड-19 टीका लगवाने वाले लोगों को जारी किए जाने वाले वैक्सीन प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। इस तरह झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद पंजाब ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जिसने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर से नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है।
पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की और से जारी किए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पर अब केवल मिशन फतेह का लोगो लगा है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने यह कदम कई राजनीतिक नेताओं की तरफ से प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर जताए गए एतराज और तस्वीर हटाने की मांग के बाद उठाया है।
44 Views

