रावण बनेंगे Ranveer Singh, Bahubali फेम राइटर की फिल्म में आलिया या करीना निभाएंगी Seeta का किरदार

एक्टर रणवीर सिंह 2018 में पद्मावत में निगेटिव भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीतने के बाद एक बार फिर से विलन के रुप में नजर आने वाले हैं. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट की मानें तो केवी विजयेंद्र प्रसाद इस रामायण की कहानी को सीता माता के पक्ष से दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए इसका टाइटल भी ‘सीता’ ही होगा. बाहुबली फिल्म के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद भी अपनी रामायण को अलग तरह से दिखाने वाले हैं. इस फिल्म में वो सीता के नजरिए से रामायण को दिखाएंगे. सीता के रोल के लिए करीना कपूर और आलिया भट्ट का नाम सामने है, इसके अलावा नई अपडेट ये है कि रावण के रोल के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है.

42 Views