18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन के लिए अब नहीं कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन सेंटर पर ही पूरी की जायेगी ये प्रक्रिया…
वैक्सीन लेने वालों की सुविधा के लिए सरकार ने आज से 18-44 साल तक के लोगों के लिए को विन एप पर रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को समाप्त कर दिया है, यानी अब इस आयुवर्ग के जिन लोगों को कोरोना का टीका लेना होगा वे बिना रजिस्ट्रेशन और स्लाॅट बुकिंग के भी टीका लेने जा सकते हैं.
हालांकि रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगी लेकिन इसे सेंटर पर जाकर भी किया जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी. रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को समाप्त करने का उद्देश्य वैक्सीन की बर्बादी को रोकना और आम लोगों को सुविधा देना है.
38 Views

