पंजाब में टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड है हरदीप सिंह निज्जर, कनाडा से रचता है साजिश

सार

  • कभी दूध बेचने वाला निज्जर कनाडा के वैंकूवर में बैठकर रचता है टारगेट किलिंग की साजिश
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिन ट्रूडो को दी थी सूची, उसमें भी था निज्जर का नाम

विस्तार

कनाडा के वैंकूवर में बैठा आतंकी हरदीप सिंह निज्जर ही पंजाब में टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड है। उसी ने पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या और शिंगार सिनेमा ब्लास्ट केस का  तानाबाना बुना था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2018 में फरवरी माह के दौरान भारत आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को सौंपी आतंकवादियों की सूची में उसका नाम था, लेकिन कनाडा की सरकार ने निज्जर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। निज्जर के बारे में कैप्टन ने ट्रूडो को आगाह किया था कि वह वैंकूवर में रह रहा है और भारत विरोधी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है।
कैप्टन ने यह मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भी रखा था। इसके बाद पिछले साल जुलाई में केंद्र सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर को सात अन्य व्यक्तियों के साथ यूएपीए कानून के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया था और सिख फॉर जस्टिस व खालिस्तान टाइगर फोर्स को अलगाववादी खालिस्तानी संगठन मानते हुए भारत में उनकी संपत्तियों को अटैच करने की घोषणा की थी।
48 Views