मंत्री रंधावा बोले- मैं जेल जाने से नहीं डरता, प्रताप बाजवा ने कहा- परगट को धमकी शर्मनाक
सार
मंगलवार को पंजाब के असंतुष्ट नेताओं ने चंडीगढ़ में दो बैठक की। पहली बैठक के बाद ही जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पहली बैठक का आयोजन मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दूसरी बैठक मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर आयोजित हुई।
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी घमासान बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर उनकी ही कैबिनेट के असंतुष्ट मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने हमला तेज कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर असंतुष्ट नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद रंधावा ने कैप्टन का नाम लिए बिना कहा कि न मैं विजिलेंस से डरता हूं और न ही जेल जाने से। वहीं, सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने विधायक परगट सिंह को मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वारा कैप्टन अमरिंदर का नाम लेकर विजिलेंस जांच की धमकी देने के आरोप पर कहा कि यह शर्मनाक है। इस बीच, सिद्धू ने भी ट्विटर से सीएम पर हमला किया।
40 Views

