IND vs AUS : गाबा में भारत से मिली हार को अब तक नहीं भुला पाएं हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, खुन्नस में दिया ऐसा बयान

IND vs AUS : इस साल जनवरी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसकी के घर में मात दी थी. अंतिम और निर्णायक गाबा टेस्ट में मेजबान टीम को तीन विकेट से हराकर भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीता था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने गाबा में कंगारुओं की 32 सालों से चली आ रही बादशाहत को भी खत्म कर दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. वहीं भारत से मिली इस हार को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन अभी तक नहीं भुला पाए हैं.

64 Views