राधे रिलीज से पहले सलमान खान को क्यों मांगनी पड़ी माफी? बस दो दिन बाद दर्शकों के बीच होगी मूवी

Salman Khan Radhe: Your Most Wanted Bhai : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है. बीते दिन ही फिल्म का चौथा गाना जूम-जूम गाना रिलीज हुआ है. वहीं सलमान ने फिल्म का लेकर हाल ही में बात की. साथ ही एक्टर ने सिनेमा ऑनर्स से माफी भी मांगा.

‘राधे से कमा नहीं रहे है बल्कि गवां रहे’

दरअसल, एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि राधे थियटर्स में रिलीज नहीं होने की वजह से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है. सलमान कहते है, ‘जब फिल्म थियटर्स में बड़े पैमाने पर रिलीज होती है, तो 100, 200, 250-300 करोड़ रुपये कमाती है. लेकिन थिएटर्स में रिलीज नहीं होने पर हम सभी को बड़ा नुकसान होता है. तो ऐसे में हम राधे से कमा नहीं रहे हैं, बल्कि गवां रहे हैं. लेकिन इसका कोई दुख नहीं है, क्योंकि लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है.’

39 Views