कोरोना के खिलाफ कारगर है DRDO की यह दवा, मरीजों में दिखा असर, जानिए कैसे काम करती है ये दवा
- 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा को आपात इस्तेमाल की मंजूरी
- पानी में घोल कर ली जाती है यह दवा
- यह दवा संक्रमित कोशिका में जमा होकर वायरस की वृद्धि को रोकती है
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पूरा देश जूझ रहा है. नये संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन 4 लाख पार कर रहा है. और नये मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. कोरोना से दो चार हो देश के लिए एक राहत भरी खबर है. ड्रग्स कंट्रोलर ने डीआरडीओ की बनाई कोरोना की दवा को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इस दवा को मुंह के जरिए लिया जाता है. कोरोना के हल्के और गंभीर मरीजों को इसकी खुराक दिए जाने की अनुमति मिल गई है.
56 Views

