स्पताल में भर्ती करने के लिए मरीज का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जरूरी नहीं, जानें स्वास्थ्य मंत्रालय की नयी एडवाइजरी

नयी दिल्ली : किसी भी अस्पताल में भर्ती करने के लिए मरीज को अब कोरोना टेस्ट रिपोर्ट (Corona Test Report) दिखाने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Central Health Ministry) ने नयी एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है, उन्हें तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया जाए. उनसे किसी भी प्रकार की जांच रिपोर्ट मांगने की जरूरत नहीं है. जिनमें कोरोना के लक्षण हों और उनके पास कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं हो तो उन्हें संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया जाए.

मंत्रालय ने कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने से इनकार नहीं किया जा सकता. सबसे पहले मरीज को भर्ती करना है और उसके बाद संदिग्ध मरीजों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना है. टेस्ट रिपोर्ट आने तक उनका इलाज कोविड संदिग्ध वार्ड में रखकर करना है. कोई भी मरीज किसी भी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है.

46 Views