टोकरी पर नहीं गरीब के पेट पर मारी लात : फगवाड़ा के थाना प्रभारी का वीडियो हुआ वायरल…अब गिरी गाज
सार
जानकारी के अनुसार सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक रेहड़ी वाले को सब्जी बेचते देखा तो गाली गलौच करते हुए उसका तराजू उठाकर गाड़ी में रख लिया और लात मार कर उसकी सब्जी गिरा दी।
विस्तार
पंजाब के फगवाड़ा में कोरोना निर्देशों का पालन करवाने के दौरान हंगामा उस समय हो गया जब सिटी थाने के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने गली में सब्जी बेच रहे एक वेंडर की रेहड़ी से पहले तराजू उठा लिया फिर बाद में उसकी सब्जी गिरा दी और लात मार-मार कर नष्ट कर दी।
मामले का वीडियो वायरल होने पर डीजीपी दिनकर गुप्ता और कपूरथला एसएसपी कंवरदीप कौर ने सख्त नोटिस लेते इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच का आदेश दिया।
101 Views

