इलियाना डीक्रूज ने करवाया था एबॉर्शन, सुसाइड की कोशिश की थी? एक्ट्रेस ने अब बताया सच

एक्ट्रेस इलि‍याना डीक्रूज (Ileana D’Cruz )हमेशा ही खुलकर अपने द‍िल की बात करते हुए नजर आती हैं. हाल ही में उन्‍होंने बताया था कि कैसे वह बचपन से बॉडी शेमिंग का दर्द झेलती नजर आ रही हैं. अब एक लेटेस्ट इंटरव्‍यू में इल‍ियाना ने बताया है कि कैसे वह फेक न्‍यूज (Fake News)का शिकार हो चुकी हैं. इल‍ियाना के बारे में खबर अफवाह उड़ी थी कि वह प्रेग्‍नेंट हैं और उन्‍होंने अबॉर्शन कराया है.

बॉलीवुड हंगामा को द‍िए एक इंटरव्‍यू में इलि‍याना से जब पूछा गया कि ऐसी कोई फेक न्‍यूज है, ज‍िसे सुनकर वह खूब हंसी हों. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ऐसी कुछ खबरें हैं, एक ऐसा भी था जब मैं प्रेग्नेंट थी और मेरा अबॉर्शन हुआ था. यह दुख की बात है, ईमानदारी से, लोग किसी के बारे में ऐसी बातें करते हैं. यह अजीब था.

39 Views