श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर कल रहेगा अवकाश, वर्चुअल अरदास में शामिल होंगे सीएम

सार

कोविड महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक मई को 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर संगत के साथ वर्चुअल अरदास में शामिल होंगे।

विस्तार

पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर 1 मई को छुट्टी घोषित की है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए 1 मई को पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों और शैक्षणिक संस्थानों में गजटेड छुट्टी का एलान किया गया है। इस संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रवक्ता के अनुसार, यह छुट्टी नैगोशीएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी होगी। वहीं कोविड महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक मई को 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर संगत के साथ वर्चुअल अरदास में शामिल होंगे।
48 Views