IPL 2021, RCB vs PBKS: आज विराट की आरसीबी और राहुल की पंजाब किंग्स में होगी टक्कर, दोनों टीमें इन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव
IPL 2021, RCB vs PBKS Match Preview: इंडियन प्रीमीर लीग के 26वें मैच में आज विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स से होगा. पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. चेन्नई सुप किंग्स से मिली हार के अलावा आरसीबी ने इस सीजन में हर टीम पर अपना दबदबा कायम रखा है.
आरसीबी ने अब तक इस सीजन में छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे केवल एक ही मैच में हारी है, यह हार उसे चेन्नई सुपर किंग्स से मिली थी. वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स होगी जिसे छह में से अब तक केवल दो ही मैचों में जीत मिली है. लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स का आज आरसीबी जैसी मजबूत टीम से पार पाना आसान नहीं होगा. पिछल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिये आज हर हाल में मैच को अपने नाम करना होगा.

