कोरोना से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा चिंतित, कहा- भारत मेरा देश, वहां लोग कोरोना से मर रहे हैं, प्लीज हेल्प…

Priyanka Chopra video : देश में कोरोना के कहर को देखते हुए हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ट्वीट कर लिखा था, मेरा दिल टूट रहा हैं. साथ ही उन्होंने अमेरिका से मदद मांगी थी. अब देसी गर्ल ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने लोगों से मदद करने के लिए आगे आने के अपील की है. उन्होंने कहा कि हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘आखिर इस वक्त इतनी जरूरत क्यों है? मैं बताती हूं आपको, अस्पतालों में जगह नहीं है. एम्बुलेंस व्यस्त हैं. ऑक्सीजन की भारी कमी है. श्मशान घाट पर भारी भीड़ है. भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं. एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए. मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए. जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है. इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए.‘

49 Views