Happy Birthday Sachin Tendulkar : मास्टर-ब्लास्टर के पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
Happy Birthday Sachin Tendulkar : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर क्रिकेट के इस महानायक को जन्मदिन की जमकर बधाइयां मिल रही है. दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर को अपने 24 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान बनाए गए अनगिन रिकॉर्ड बनाए हैं. तेंदुलकर के जन्मदिन के अवसर पर, हम उनके कुछ रिकॉर्डों पर नज़र डालते हैं, जिन्हें शायद कभी नहीं तोड़ा जा सकता है –
38 Views

