Gold Price Today : 60 हजार रुपये तक पहुंच सकता है सोना, खरीदने के पहले जान लें आज का भाव

  • सोना हो जाएगा महंगा
  • कोरोना संक्रमण का असर सोने पर नजर आएगा
  • सोने की कीमत में फिर से तेजी का रुख

Gold Price : यदि आपके घर में शादी है और आप सोने के गहने बनवाने जा रहे हैं तो इसकी कीमत पर एक बार नजर जरूर डाल लें. आज पीली धातु (Gold Rate) की कीमत में फिर से तेजी का रुख नजर आ रहा है. शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत में 113 रुपये की बढ़त नजर आई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून गोल्ड वायदा भाव आज सुबह 47,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना 47744 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

कमजोर मांग से सोना वायदा भाव 260 रुपये गिरा

इससे पहले मांग कमजोर पड़ने पर सटोरियों के अपने सौदे घटाने से गुरुवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 260 रुपये घटकर 47,968 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के लिये सोने का वायदा भाव 260 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत घटकर 47,968 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था.

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल

इधर वैश्विक बाजारों में गिरावट रहने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 168 रुपये गिरकर 47,450 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव 1,791 डालर प्रति औंस पर कमजोर बोला गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (उपभोक्ता जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयार्क स्थित कमोडिटीज एक्सचेंज कामेक्स में हाजिर भाव गुरुवार को 1,791 डालर प्रति औस पर नीचे बोले जाने के साथ ही सोने में नरमी का रुख रहा.

37 Views