बंगाल में सरकार TMC की बने या BJP की, सबको फ्री में कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी के संबोधन से पहले हुआ ये बड़ा एलान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सरकार किसी भी पार्टी की बने, कोरोना के संक्रमण के खिलाफ लड़ने वाला वैक्सीन सबको फ्री में लगेगा. जी हां. बंगाल के हर नागरिक को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जायेगा. गुरुवार (22 अप्रैल) को बंगाल चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने यह घोषणा की थी.

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के हवाले से कहा था कि बंगाल चुनाव 2021 के बाद सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जायेगा. अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कह दिया है कि चुनाव के बाद सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जायेगा. यानी बंगाल की जनता की बल्ले-बल्ले.

तृणमूल की सरकार बनेगी, तो मुफ्त में टीका लगाये जायेंगे और यदि भाजपा सत्ता में आयी, तो भी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन की डोज मिल जायेगी. ममता बनर्जी के नाम पर तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा था कि 5 मई के बाद बंगाल के सभी लोगों को कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए बना वैक्सीन लगाया जायेगा.

38 Views