क्या आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है? चुटकियों में पता लगाएं

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है. इसमें नाम, पता, फोन नंबर और फिंगरप्रिंट जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं. आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है और लगभग सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में इसका प्रयोग किया जा रहा है. आधार कार्ड का उपयोग विभिन्न कार्यों, जैसे बैंक अकाउंट खुलवाना, घर खरीदने, सिम कार्ड खरीदने, डिजिटल लॉकर बनाने, पासपोर्ट जारी करने, राशनकार्ड, दस्तावेज बनवाने से लेकर सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है.

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के जरिये बनाये जाने वाले आधार कार्ड में एक यूजर की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारियां दर्ज होती हैं. यही वजह है कि Aadhar Card बनने से लेकर इसके अपडेट को लेकर लोग हमेशा परेशान दिखते हैं. आधार में 12 अंकों का एक यूनीक नंबर दिया गया होता है.

41 Views