बरौनी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से स्पेशल ट्रेन, जानें किस रेलखंड के यात्रियों को मिलेगा लाभ

पटना. यात्रियों की सुविधा के लिए 09097/09098बांद्रा टर्मिनल-बरौनी-बांद्रा टर्मिनल व 05162/05161मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी चलेगी. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

09097 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी विशेष गाड़ी 17 व 24 अप्रैल तथा 01, 08, 15, 22 व 29 मई को प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 19:25 बजे प्रस्थान करेगी. 09098 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल विशेष गाड़ी 13, 20 व 27 अप्रैल तथा 04, 11, 18, 25 मई व एक जून 2021 को प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से 06:30 बजे खुलेगी.

05162 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार व बुधवार को मंडुवाडीह से 07:25 बजे प्रस्थान करेगी. वापसी यात्रा में 05161 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार व बुधवार को मुजफ्फरपुर से 19:35 बजे खुलेगी.

नयी दिल्ली-दरभंगा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा व भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-दरभंगा के बीच दो ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इसके लिए पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने पत्र जारी किया है. इसमें स्थानीय स्टेशनों पर ट्रेनों के बारे में जानकारी दी गयी है.

कहा है कि यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा. इसमें गाड़ी संख्या 04074 नयी दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, नयी दिल्ली से रात के 11.15 बजे खुलकर अगले दिन मुजफ्फरपुर शाम के 5.45 बजे पहुंचेगी. पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन दरभंगा के लिए रवाना हो जायेगी.

वहीं, दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 04076 नयी दिल्ली से 13 अप्रैल को रात के 11.15 बजे खुलकर अगले दिन मुजफ्फरपुर शाम के 5.45 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होगी. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर, सोनपुर, हाजीपुर समस्तीपुर स्टेशन से होते हुए दरभंगा पहुंचेगी.

36 Views