व्यापार और उद्योगों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर सबसे पहली जरूरत, ओड़िशा में बन रहे हजारों किमी नेशनल हाइवेज : पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि व्यापार और उद्योगों के लिए बुनियादी ढांचा सबसे पहली जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज ओड़िशा में हजारों किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है, तटीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं, जो बंदरगाहों को आपस में जोड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले छह-सात सालों में सैकड़ों किलोमीटर नई रेल लाइंस बिछाइ्र गई हैं. वे शुक्रवार को डॉ हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओड़िशा इतिहास’ के हिंदी संस्करण के लोकार्पण के मौके पर संबोधित कर रहे थे.
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘इस किताब की भूमिका में लिखा हुआ है कि डॉ हरेकृष्ण महताब जी वो व्यक्ति थे, जिन्होंने इतिहास बनाया, इतिहास बनते हुए देखा और इतिहास लिखा भी. ऐसे महापुरुष खुद भी इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय होते हैं. महताब जी ने आज़ादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित किया और जेल की सजा काटी थी.’

