IPL 2021: मुंबई की पूरी टीम सेट, सबसे मजबूत भी लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना होगा, बोले प्रज्ञान ओझा
- प्रज्ञान ओझा ने कहा कि मुंबई की टीम पूरी तरह सेट, खिताब की प्रबल दावेदार.
- ओझा 2012 से 2015 तक मुंबई की टीम का हिस्सा रहे. दो बार सीरीज जीता.
- आज आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई के बीच.
Indian Premier League 2021 मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन (IPL 2021) आज से शुरू हो रहा है. देश भर में बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के बावजूद बीसीसीआई (BCCI) ने इस साल आईपीएल का आयोजन भारत में कराने का निर्णय किया है. पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था. वहां खाली स्टेडियमों में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. भारत में भी आयोजन खाली स्टेडियमों में ही होगा. पिछले दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला आज विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) से है.
34 Views

