धड़ल्ले से कर सकते हैं गोल्ड की खरीदारी, अब तक जोरदार तरीके से 18 फीसदी तक सस्ता हुआ सोना

Gold price latest news : पिछले साल बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद इस समय सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. आलम यह है कि अगस्त 2020 के मुकाबले इस समय इसकी कीमत में करीब 18 फीसदी तक घट गई है. अगस्त 2020 में सोना अपने रिकॉर्ड 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो पिछले शुक्रवार को गिरकर 45,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. सोना की कीमत इस समय आठ महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, अगर 2021 की बात करें, इस साल सोना करीब 8 फीसदी तक सस्ता हो गया है.

46 Views