चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 10.5 फीसदी पर जीडीपी ग्रोथ बरकरार रहने का अनुमान, आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी

रिजर्व बैंक ने बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा नीति का ऐलान कर दिया है. इस बार भी उम्मीद के विपरीत केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को इस बार भी 4 फीसदी पर बकरार रखा है. इसके साथ ही, केंद्रीय बैंक ने समायोजन नीति के तहत रिवर्स रेपो रेट को 3.5 फीसदी रखा है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा नीति का ऐलान करते हुए कहा कि 2021-22 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि अनुमान 10.5 फीसदी पर बरकरार है. उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद कुछ राज्य सरकारों की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं, जिससे घरेलू आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न होने के आसार हैं और इससे आर्थिक विकास में अनिश्चितता का माहौल नजर आता है. उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक नकदी की पर्याप्त उपलब्धता के साथ बाजार का समर्थन करेगा.

44 Views