SBI Home Loan के ब्याज दरों में इजाफा, सबसे बड़े बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, जानें अब कितना है इंटरेस्ट रेट
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं.
- पहले नहीं लगता था प्रोसेंसिंग फीस, अब लगेगा.
- दूसरे बैंक भी आवास ऋण पर ब्याज दर बढ़ाने की मूड में.
SBI Home Loan interest rate नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. एसबीआई ने होम लोन (SBI Home Loan) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. बढ़े हुए ब्याज दर 6.95 फीसदी हैं और एक अप्रैल 2021 से लागू हैं. 31 मार्च 2021 तक एसबीआई अपने ग्राहकों को 6.70 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा था. एसबीआई ने सीमीत अवधि के लिए अपने ग्राहकों को 75 लाख रुपये तक के होम लोग, 6.70 फीसदी के ब्याज दर पर देने का ऐलान किया था.
देश के सबसे बड़े बैंक ने अब अपना ऑफर वापस ले लिया है. इस वजह से अब जो भी होम लोन लेंगे, उन्हें 6.95 फीसदी ब्याज दर का भुगतान करना होगा. आपको बता दें कि 75 लाख रुपये से ऊपर और पांच करोड़ तक के होम लोन पर ब्याज दर पहले 6.75 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 6.95 फीसदी हो गयी है. एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गयी है.
प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो एसबीआई अपने ग्राहकों से होम लोन पर इंटीग्रेटेड प्रोसेंसिंग फीस वसूल रहा है. इससे पहले बैंक ने ऑफर के तहत ग्राहकों को योनो ऐप्प के माध्यम से आवेदन करने पर प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट दे रहा था. अब 0.40 फीसदी और ऊपर से जीएसटी के साथ प्रोसेसिंग फीस लगेगी. प्रोसेसिंग फीस न्यूनतम 10000 रुपये और अधिकतम 30000 रुपये होगा. साथ में जीएसटी अलग से देना होगा.

