अत्याधुनिक हथियारों से लैश 80 पुलिस के जवान मुख्तार अंसारी अंसारी को लेकर आएंगे यूपी लेकिन कहीं…

  • मुख्‍तार को लाने बांदा पुलिस पंजाब पहुंची
  • सांसद अफजाल अंसारी ने जताई षड्यंत्र की आशंका
  • बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को आज योगी सरकार अपने प्रदेश लाएगी

Mukhtar Ansari Latest Updates : उत्तर प्रदेश के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को आज योगी सरकार अपने प्रदेश ले आएगी. उसे बांदा जेल लाने के लिए बांदा पुलिस का एक भारी-भरकम दल पंजाब पहुंच चुका है. इस दल की बात करें तो इसमें पीएसी की एक कंपनी और कई वज्र वाहनों के अलावा एंबुलेंस भी शामिल हैं जो अंसारी को लेकर आज 10 बजे के बाद यूपी का रुख करेगी.

इधर, मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसपर सबका ध्यान आकर्षित हो गया. दरअसल उन्होंने उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका व्यक्त की है.

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार ने हर संभव कोशिश की कि मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस के हवाले नहीं किया जाए. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी भी अपराधी को बख्‍शा नहीं जाएगा, माफियाराज समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रहेगी.

36 Views