हरभजन ही नहीं, रोहित शर्मा के नाम भी दर्ज है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, कभी नहीं करना चाहेंगे याद

  • आईपीएल में हरभजन, रहाणे और रोहित शर्मा के नाम दर्ज है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
  • आईपीएल में भज्जी, हिटमैन, रहाणे और अक्षर पटेल 13-13 बार हुए शून्य पर आउट
  • चेन्नई को छोड़ आईपीएल 2021 में केकेआर से खेलते नजर आयेंगे हरभजन सिंह

आईपीएल (indian premier league) में कई रिकॉर्डों की चर्चा होती है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिसे कोई खिलाड़ी याद नहीं रखना चाहेगा. हरभजन सिंह, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के नाम ऐसा ही बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड आईपीएल में दर्ज है. जिसे ये सभी दिग्गज खिलाड़ी कभी याद नहीं करना चाहेंगे. भज्जी, ‘हिटमैन’ और रहाणे अब तक आईपीएल में 13 बार शून्य (MOST DUCKS in ipl) पर आउट हो चुके हैं.

43 Views