Coroavirus के कारण Sooryavanshi की रिलीज डेट फिर से टली, जाने Salman Khan की Radhe को लेकर क्या होगा फैसला

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट फिर से पोस्टपोन कर दी गई है. आपको बता दें अक्षय कुमार के अभिनय से सजी फिल्म सूर्यवंशी को 30 अप्रैल को रिलीज करने का प्लान था. आपको बता दें इससे पहले इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को 24 मार्च 2020 को रिलीज किया जाना था, पर कोरोना वायरस के प्रकोप और संपूर्ण लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज को पिछली बार भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था. इस साल 14 मार्च को रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी.

42 Views