Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Shivangi Joshi ने मारी आंख, इंस्टाग्राम पर दिखाए कई एक्सप्रेशन, फैंस के उड़े होश

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी सोश मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के लिए जानी जाती हैं. शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में शिवांगी का नायरा वाला किरदार हर किसी को काफी पसंद आता है. उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशनंस कमाल के होते हैं.शिवांगी टेलीविजन जगत की सबसे पसंदीदा एक्‍ट्रेस में से एक हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह उनके साथ आए दिन टिप्स एंड ट्रिक्स शेयर करना पंसद करती हैं.

वीडियो में देखने को मिल रहा है शिवांगी का मजेदार एक्सप्रेशन

इसमें वे एक ही वीडियो में कई तरह के एक्सप्रेशंस देते हुए दिख रही हैं. वे आंख मार रही हैं तो साथ में किस भी दे रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में अक्षय कुमार कि फिल्म खट्टा मीठा का गाना सजदे सुनाई दे रहा है. उनके एक्सप्रेशंस देखकर फैंस के दिल पर छुरियां तो चलने वाली हैं. फैंस उनकी इस अदा पर लट्टू हो गए है और इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही लाइक्स की बौछार भी कर रहे है. बता दें कि उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और इस वजह से उनके नाम से कई फैनपेज बन चुके है.

34 Views